
पंजाब सरकार ने मंगलवार को तरनतारन में छुट्टी का ऐलान किया है। मंगलवार 11 नवंबर को तरनतारन में उप चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते तरनतारन में स्कूल-कॉलेज और संस्थान बंद रहेंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
इससे पहले शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड करने के आदेश के तुरंत बाद, पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी सुरिंदर लांबा को तरनतारन का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया है।
तरनतारन उपचुनाव के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश के बाद शनिवार शाम को इस नियुक्ति को मंजूरी दी गई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा गृह एवं न्याय विभाग को जारी एक आधिकारिक पत्र में पुष्टि की गई है कि चुनाव आयोग ने आईपीएस सुरिंदर लांबा को तरनतारन का एसएसपी नियुक्त करने की अपनी मंजूरी दे दी है।