जालंधर के मॉडल टाऊन में जिम के बाहर फायरिंग केस में पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए, दिनांक 01.07.2025 की शाम को ऑफ ग्रिड जिम, नो एग्जिट रोड, मॉडल टाउन, जालंधर के पास सिमरनजीत सिंह की हत्या के इरादे से गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को एक पिस्तौल 32 बोर और एक ज़िंदा गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 जुलाई को, वादी सिमरनजीत सिंह हमेशा की तरह रात लगभग 09:15 बजे जिम से बाहर अपने वाहन में बैठे थे, तभी 2/3 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की कोशिश की, और उन्होंने मौके से भागकर जिम के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए 2 अगस्त 2025 को सिमरनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी आदर्श नगर, जालंधर के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 62, 61(2) बीएनएस, 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6, जालंधर में एफआईआर नंबर 122 दिनांक 02.07.2025 दर्ज की गई थी।
मामले की जांच के दौरान 23.07.2025 को सीआईए स्टाफ और थाना डिवीजन नंबर 6 कमिश्नरेट जालंधर की टीमों ने खुफिया सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र स्वर्गीय निर्मल सिंह निवासी गरुपर थाना और जिला एसबीएस नगर, उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1 पिस्तौल 32 बोर और 1 जिंदा गोली बरामद की। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Advertisement Space

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा के खिलाफ पहले से ही पुलिस स्टेशन बंगा में धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Advertisement Space

Leave a Comment