कार और छोटा हाथी की टक्कर में एक की मौत, 5 जख्मी


Aryan Academy AD

पटियाला पटियाला-नाभा रोड पर स्थित गांव रखड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार और छोटा हाथी के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान अंबाला के रहने वाले महिंदर जैन के रूप में हुई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वे उपचाराधीन है।

Advertisement Space

चौकी सेंचुरी एनक्लेव के  जांच अधिकारी के मुताबिक घटना गत दिवस हुई। कार सवार अंबाला का रहने वाला था। कार में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। छोटा हाथी गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था, जो जख्मी है। कार सवार परिवार लुधियाना में धार्मिक स्थल पर माथा टेककर अपने घर अंबाला लौट रहे थे।

Advertisement Space

Leave a Comment