अवैध हथियारों की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश,नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर: सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर पंजाब पुलिस ने नाबालिग सहित 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Advertisement Space

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क कर अटारी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहे थे। हथियारों की खेप को आरोपी अपराधिक गिरोहों तक पहुंचाते थे।अमृतसर के छेहरटा थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment