
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर और “युद्ध नशे के विरुद्ध”के तहत चल रहे अभियान के तहत ए.डी.जी.पी. मानवाधिकार पंजाब डा. नरेश कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान ‘कासो’ चलाया।
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहचाने गए नशे के हॉटस्पॉट धनकिया मोहल्ला, बाबा दीप सिंह नगर, गांव रेरू, बस्ती शेख, आबादपुरा, धीना, अल्ली मोहल्ला और बस्ती गुजां में कासो अभियान चलाया गया। इस अभियान में 220 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ 10 जीओ रैंक के अधिकारी और संबंधित एस.एच.ओ. शामिल थे।
पुलिस टीमों ने कथित तौर पर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर समन्वित छापेमारी की। नशे से जुड़ी गतिविधियों का पता लगाने के लिए घरों और आस-पास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई। इलाके में नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई।
इस ऑपरेशन को सफल बनाने और भागने के रास्तों को रोकने के लिए शहर में रणनीतिक नाकेबंदी की गई ताकि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा सके।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने इलाके में नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 9779100200 पर दें और कहा कि सांझा की गई सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।