1 हजार योगा टीचरों की भर्ती करेगी पंजाब सरकार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में भगवान राम के जीवन पर आधारित ‘हमारे राम’ नाटक के 40 शो आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इसमें देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उक्त जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सीएम योगशाला प्रोजेक्ट के तहत 1000 और योगा ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे।

Advertisement Space

वित्त मंत्री ने बताया कि चयनित ट्रेनरों को पहले आठ महीने की फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी, इस दौरान उन्हें 8 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें 25 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment