
मोगाः मोगा के कोट ईसे खां में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री तानिया भाटिया के पिता पर हमले का समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावर क्लीनिक के कैबिन में बैठे डा. अनिल कंबोज पर फायरिंग करके फरार हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक कछ अज्ञात हमलावर आए और ताबड़ तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने से डा. अनिल कंबोज बुरी तरह से घायल हो गए उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि हमलावर डॉक्टर के पास मरीज बनकर आए थे। जिस समय यह हमला हुआ डॉक्टर का बेटा भी क्लीनिक पर मौजूद था।
Advertisement Space
Advertisement Space
