पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की हादसे में दुखद मौत


Aryan Academy AD

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की कल रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरमन सिद्धू की कार एक ट्रक से टकरा गई, जिस कारण उनकीमौके पर ही मौत हो गई। वह मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे।

हादसे की वजह अभी पता नहीं चली है। मानसा पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को सिविल आस्पताल ले जाकर परिवार को सूचना दी। सिद्धू का अंतिम संस्कार आज उनके गांव ख्याला में किया जाएगा।

Advertisement Space

सिंगर हरमन सिद्धू एक दशक पहले अपने डुएट के दौर में अपने करियर के पीक पर थे। उनका कैसेट, “पेपर या प्यार” लोगों को बहुत पसंद आया, जिससे वह रातो-रात घर-घर में मशहूर हो गए। मिस पूजा के साथ उनकी जोड़ी हिट थी। उन्होंने मिस पूजा के साथ कई म्यूजिक एल्बम में काम किया।

Advertisement Space

Leave a Comment