रमन अरोड़ा को एक बार फिर जेल भेजा गया


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को आज अदालत ने एक बार फिर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना जालंधर कैंट की हिरासत में रखे गए विधायक रमन अरोड़ा का शुक्रवार को 3 का पुलिस रिमांड खत्म हो गया था जिसके चलते आज शनिवार को उन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया था।
अदालत में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा एक बार फिर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि विधायक रमन अरोड़ा पिछले करीब तीम महीने से अधिक के समय से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मई महीने में उन्हें विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अभी उन्हें जमानत मिली ही थी कि जालंधर के थाना रामामंडी में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया और उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें एक बार फिर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है

Advertisement Space

Leave a Comment