
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के फरार चल रहे बेटे राजन अरोड़ा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर 24 सितम्बर तक रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से राजन अरोड़ा फरार चल रहा था।
Advertisement Space
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राजन अरोड़ा को जांच में शामिल होना होगा।
Advertisement Space