जालंधर की युवती के साथ रेप, दोस्त के साथ मिलकर मंगेतर ने बनाई Video


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर की युवती के साथ रेप करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जालंधर देहाती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवती ने अपने मंगेतर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप और अश्लील वीडियो बनाकर उसे लीक करने का आरोप लगाया है।

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लल्ली गिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को 22 अगस्त तक मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। नूरमहल के गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई नकोदर के कनाडा निवासी युवक से हुई थी।

Advertisement Space

शादी से पहले एक-दूसरे को जानने के लिए उनके परिवार वालों ने उन्हें मिलने की इजाजत दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक मुलाकात के दौरान मंगेतर और उसके दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया। इस दौरान उसकी अश्लील विडियो भी बनाई गई। वीडियो को आरोपी के एक दोस्त ने लीक कर दिया।

वहीं इस मामले में एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर एस विर्क ने कहा कि हमने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज की थी। एक महिला एसपी मामले की जांच कर रही हैं। जांच में पता चला है कि यह घटना एक साल पुरानी है, लेकिन वीडियो हाल ही में लीक हुआ है।

Advertisement Space

Leave a Comment