
किलोमीटर स्कीम को वापस लेने, हिरासत में लिए गए यूनियन नेताओं को रिहा करने और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मुलाजिमों को रेगुलर करने इत्यादि मांगों को लेकर रोडवेज मुलाजिम हड़ताल पर हैं।
हड़ताल के दौरान संगरूर में प्रदर्शनकारी एक रोडवेज मुलाजिम ने तेल डालकर खुद को जलाने की कोशिश की जिसे बचाने के चक्कर में धूरी के SHO झुलस गए। अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है।
वीडियो में प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप बस की छत पर चढ़कर पुलिस अधिकारियों और दूसरे सुरक्षाकर्मियों पर पेट्रोल फेंकता हुआ दिख रहा है।
रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है। उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। सभी मुद्दे मिल बैठकर सुलझा लिए जाएंगे। मुलाजिम संयम से काम लें।