जालंधर में गन प्वाइंट पर ज्वेलर से लाखों का सोने और कैश लूटा


Aryan Academy AD

 जालंधरः जालंधर भार्गव कैंप में आज सुबह-सुबह एक विजय ज्वेलर की दुकान पर लुटेरे पिस्तौल दिखाकर ज्यूलर्स से लाखों रुपए के कीमती गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए ।

जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप इलाके में ज्वैलर विजय को पिस्तौल दिखाकर उससे लुटेरों ने सोने के गहने और लाखों की नकदी लूट ली। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक भार्गव कैंप स्थित जेवलर की दुकान को जैसे ही दुकानदार ने खोला तो हथियारबंद लुटेरों दुकान में आ घुसे। लुटेरों ने दुकान के शीशे तोड़े और गन प्वाइंट पर गहनों और नकदी लूट ली। पुलिस सीसीटीवी से फुटेज लेकर जांच करने में जुटी है।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment