
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आज 1 जुलाई आते ही बहुत से बदलाव हो रहे हैं। ट्रेन का सफर महंगा हो गया, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी अकाऊंट आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया, पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है।
वहीं कॉमर्शिल गैस सिलेंडर 19 किलो वाला 58.50 रुपए सस्ता है गया है।
रेल सफर
रेलगाड़ियों का सफर महंगा हो गया है। नॉन एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि हो गई है। नॉन एसी मेल/एक्सप्रेस में 1000 किलोमीटर के सफर पर 10 रुपए और एसी क्लास में 20 रुपए की बढ़ौतरी हुई है।
पैन कार्ड
केंद्र सरकार ने पैन कार्ड के नियमों बदलाव करते हुए पैन कार्ड बनवाने के लिए 1 जुलाई 2025 से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं हो तो आपका पैन कार्ड नहीं बनेगा।
तत्काल टिकट बुकिंग
रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग के समय आधार से डिजीटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी हो गया है। आपको अपने आधार को आईआरसीटीसी से लिंग करना होगा तभी तत्काल टिकट बुकिंग होगी।
यूपीआई ट्रांजेक्शः पेमैंट करते समय असली रिसीवर का नाम दिखेगा
National Payments Corporation of India द्वारा नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत यूपीआई से पेमैंट करते समय असली रिसीवर का बैंकिंग नाम् दिखेगा। इस प्रक्रिया से धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी।
एमजी कार
अगर आप एमजी की कार खरीदते हैं तो अब आपको ज्यादा कीमत देने होगी। जेएसडब्ल्यू- एमजी की कारों की कीमत में 1.5 फीसदी वृद्धि होगी।