
चंडीगढ़ः लुधियाना वेस्ट हलके से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को आज राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजीव अरोड़ा को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव अरोड़ा के पास 3 विभागों का प्रभार रहेगा।
एनआरआई विभाग पहले मंत्री कुलदीप धालीवाल के पास था, लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उद्योग विभाग तरुणप्रीत के पास था, जिसकों वापस लेकर संजीव अरोड़ा को दिया गया है।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर जानकार सांझा करते हुए कहा-
आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा जी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
संजीव अरोड़ा जी को Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा जी पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।