Shefali Jariwala Death: क्या बोले बाबा रामदेव ?


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः हाल ही में कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में आकस्मिक नौत हो गई। शेफाली की मौत की वजह क्या था, इसको लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बयान आ रहे हैं। कोी एंटी एजिंग दवाओं तो कोई लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है।
इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
बाबा राम देव ने कहा कि इंसान अपनी मूल प्रकृति, मूल स्वभाव है, मूल डीएनए है, अगर उससे जुड़ा रहा तो अपनी सहज आयु पूर करके जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य की सहज आयु 150-200 है। लोग चाहते हैं कि उनका शरीर अच्छे रहे लेकिन उसके लिए वे जो साधन अपनाते हैं वो सहीं नहीं हैं। लोग सिंथेटिक दवा और सिंथेटिक न्यूट्रास्युटिकल्स का इस्तेमाल करते हैं।
इस बीच शेफाली जरीवाला की मौत पर हुए सवाल जवाब में बाबा राम देव ने कहा कि बाहर से फिट दिखना और अंदर से स्वस्थ होना अलग-अलग बाते हैं। उनका हार्डवेयर ठीक था, लेकिन उनका सॉफ्टवेयर गड़बड़ा गया था। उन्होंने कहा कि शरीर सॉफ्टवेयर हार्डवेयर पर बना होता है। बाहर से स्वस्थ दिखने वाली चीज जरूरी नहीं है कि अंदर से भी ऐसी ही हो। अंदर से शरीर का मजबूत होना जरूरी है। बाबा राम देव की वीडियो पर यह स्टेटमैंट खूब वायरल हो रही है।

 

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment