
नाभा : श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नाभा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सहभागिता की। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों को सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शोभायात्रा में डेरा श्री गुरु रविदास सेवा सोसाइटी नाभा के प्रधान राम सिंह, अमर सिंह (जनरल सेक्रेटरी), रविंदर सिंह कंडिया, गुरमुख सिंह (असिस्टेंट कमिश्नर), राम धन सिंह (एडिटर), हंसराज मेहमी, रणजीत सिंह, राजविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, हरजिंदर सिंह और गुरबचन सिंह नाभा भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहित सूद, युवा नेता चिराग सिंगला, कंवल रखड़ा, हरप्रीत भुल्लर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज में आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला ।