
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को रविवार की रात तबीयत बिगड़ जाने पर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। निगरानी कर रहे अस्पताल के ग्रैस्ट्रो डिपार्टमैंट के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत स्टेबल है और उन्हें अभी अस्पताल में ही रहना होगा।
पिछले सप्ताह भी उन्हें शिमला में ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या के कारण रूटीन मैडिकल जांच के लिए भर्ती करवाया गया था। इससे पहले पेट संबंधी समस्या के कारण उन्हें फरवरी माह में भी सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।
Advertisement Space