अलका लांबा को सोनिया मान का करार जवाब


Aryan Academy AD

कांग्रेस सरकार में तो कई मंत्री-विधायकों पर ही नशे का कारोबार चलाने के आरोप लगे : सोनिया मान

चंडीगढ़: कांग्रेसी नेता अलका लांबा द्वारा नशे को लेकर दिए बयान पर आम आदमी पार्टी की नेता सोनिया मान ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की बुराई करना नहीं है. बल्कि उन्हें अच्छे कामों की तारीफ भी करनी चाहिए।

सोनिया मान ने कहा कि पंजाब में पहली बार कोई सरकार नशा तस्करों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई कर रही है। हर गांवों में नशा कमेटी बनाई गई है और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसकी तो तारीफ होनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता नशे को लेकर भी घटिया राजनीति कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है।

Advertisement Space

सोनिया मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कई मंत्रियों और विधायकों पर खुद नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगे थे। अलका लांबा को इस पर भी जवाब देना चाहिए और उन्हें पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग से भी सवाल करना चाहिए कि वह नशे को बढ़ावा देने के लिए अफीम के ठेके खोलने की बात क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकाली सरकार ने पंजाब में नशे को बढ़ावा दिया और तस्करों को राजनीतिक संरक्षण दिया। जिसके कारण हजारों घर तबाह हो गए। हजारों माता-पिता अपने बच्चे खो दिए और हजारों बच्चे अनाथ हो गए। जबकि आप सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कारवाई कर रही है। उन्हें जेल भेज रही है और उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर रही है, जिसके कारण नशा तस्करों के मन में भयंकर डर पैदा हो गया है। कांग्रेस नेताओं को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए ताकि पंजाब को जल्द से जल्द नशे से छुटकारा मिले।

Advertisement Space

Leave a Comment