श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी


Aryan Academy AD

अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकियों के मिलने का सिलसिला जारी है। एसजीपीसी की ई-मेल पर गत रात्रि एक बार फिर धमकी मिली है। बीते 6 दिनों में यह आठवीं बार ई-मेल मिली है। पुलिस प्रशासन की तरफ से श्री हरमंदिर साहिब की सुरक्षा के लिए प्रबंध कड़े किए गए हैं। श्री हरमंदिर साहिब के अंदर भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टॉस्क फोर्स मुस्तैद है।

Advertisement Space

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने पंजाब व केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकारें असली दोषियों तक पहुंचने में असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक और संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद एजैंसियां अब तक असली दोषी की पहचान नहीं कर पाई है।

Advertisement Space

Leave a Comment