पाकिस्तान में दूसरी बार लगे भूकम्प के जोरदार झटके


Aryan Academy AD

पाकिस्तान के कई हिस्सो में शनिवार-रविवार की रात करीब 12.10 बजे और फिर सुबह करीब 4 बजे तेज भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता 5.1 मापी गई। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान दुनिया के उन सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है जहां भूकंप बहुत ज्यादा आते हैं।

Advertisement Space

भूकंप के झटके इस्लामाबाद और रावलपिंडी के साथ-साथ मर्दान, मुर्री, हरिपुर, चकवाल, ताला गंग और कलर कहार तक महसूस किए गए। अभी तक किसी जान-माल के नुक्सान की कोई खबर नहीं आई है। 

Advertisement Space

Leave a Comment