
एक दुखद खबर मिला, गायक हंसराज हंस के उस्ताद एवं गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह जालंधर के देओल नगर में अपने बेटे के साथ रहते थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
Advertisement Space
मास्टर सलीम के पिता होने के अलावा, उस्ताद पूरन शाह कोटी कई मशहूर पंजाबी सिंगर्स के गुरु भी थे। उस्ताद पूरन शाह कोटी ने कई गायक को गायकी की ट्रेनिंग दी थी, जिनमें हंसराज हंस, जसबीर जस्सी जैसे नाम शामिल हैं। उस्ताद पूरन शाह कोटी खुद भी एक सूफी गायक थे।
Advertisement Space