सुखबीर बादल ने शिअद के जिला प्रधानों और हलका इंचार्जों की बुलाई मीटिंग


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रही सेवाओं की समीक्षा को लेकर पार्टी के जिला प्रधानों तथा हलका इंचार्जों की कल 24 सितंबर को शिअद के मुख्य कार्यालय में मीटिंग बुलाई है।

Advertisement Space

शिअद के सीनियर उप प्रधान डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि मीटिंग में इस बाढ़ प्रभावित हलकों में खेतों में से गाद निकालने के लिए जरूरी उपकरणों, प्रभावित परिवारों के लिए अनाज तथा खेतों में बिजाई के लिए कितना गेहूं बीज चाहिए तथा बाढ़ पीड़ितों की सहायता आदि विषयों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा पार्टी द्वारा खरीदी गई फॉगिंग मशीन भी यूथ नेताओं को सेवाएं शुरू करने के लिए जारी की जाएंगी तथा बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मुआवजे दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर भी मीटिंग में चर्चा होगी।

Advertisement Space

Leave a Comment