
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं करते। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से यह भी पूछा है कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया है, जब सीमा पर तनाव की स्थिति हो तो कोई सच्चा भारतीय ऐसी बात नहीं कहेगा।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आप प्रतिपक्ष नेता हैं, संसद में अपनी बात कहें। सोशल मीडिया पर नहीं।
उल्लेखनीय है कि सेना पर टिप्पणी करने के मामले में समन के खिलाफ कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दयार की थी। सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमुर्ति जॉर्ज मसीह की पीठ ने यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।