केजरीवाल की नीतियों और भगवंत मान सरकार के विकास कार्यों पर तरनतारन ने लगाई जीत की मोहरः अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब की जनता के साथ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब के विकास और जन कल्याण के लिए अपनाई गई नीतियों तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए तरनतारन उपचुनाव में तरनतारन की जनता ने जीत की मोहर लगाकर यह सिद्ध कर दिया है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की 2027 में भी सरकार देखना चाहते हैं।

यह बात आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयर अश्वनी अग्रवाल ने अपने एक वक्तव्य में कही। अग्रवाल ने कहा कि पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पंजाब का विकास तो हुआ ही है साथ में पंजाब के लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं और घर के नजदीक ही उन्हें इलाज की सुविधा मिल रही है। यही नहीं इलाज के दौरान होने वाले मेडिकल टेस्ट मुफ्त हो रहे हैं और मरीजों को मुफ्त दवाइयां मिल रही हैं।

Advertisement Space

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भगवंत मान की सरकार ने अभूतपूर्व सुधार किए हैं। बच्चों को स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया होने के चलते जो बच्चे महंगे स्कूलों में पढ़ते थे वे भी अब सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। अश्वनी अग्रवाल ने आशा जताई कि जिस तरह से तरनतारन की जनता ने आप सरकार की जीत सुनिश्चत की है उसी प्रकार पंजाब की जनता 2027 के विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को जीत दिलाकर दोबारा पंजाब की सत्ता सौंपेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment