
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्सियम मिशन 4 पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल पर बातचीत की। दोनों के बीच 18 मिनट 25 सेकेंड बातचीत हुई।
बातचीत में शुभांशु शुक्ल ने कहा-जब पहली बार भारत को देखा, भारत सच में बहुत भव्य दिखता है, जितना हम मैप पर देखते हैं, उससे कहीं ज्यादा बड़ा उन्होंने कहा जब मैंने विंडो से देखा तब हम हवाई पर उड़ रहे थे। हम 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होते देखा, हमारा देश बहुत तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा-पहला दृश्य पृथ्वी का था और पृथ्वी को बाहर से देखने के बाद, पहला विचार और पहली बात जो मन में आई, वह यह थी कि पृथ्वी पूरी तरह से एक दिखती है, बाहर से कोई सीमा नहीं दिखती। जब हम पृथ्वी को बाहर से देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि कोई सीमा नहीं है, कोई राज्य नहीं है, कोई देश नहीं है। हम सभी मानवता का हिस्सा हैं और पृथ्वी हमारा घर है, और हम सभी इसमें हैं।