
मोगाः मोगा के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार कर देना का मामला सामने आया है। दरिंदे बाप की ऐसी घिनौती हरकत सामने आई है कि मानवता शर्मशार हो गई। एक बाप तीन साल तक अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा और जब कभी बेटी मुंह खोलने की बात करती तो उसे जान से मार देने की धमकी देकर मुंह बंद करवा देता।
Advertisement Space
तीन साल से पीड़ा सह रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध टूट गया तो उसने हेल्पलाइन 112 पर अपनी शिकायत की। यह बात उसने अपनी मां को भी बताई। उल्लेखनीय है कि आरोपी व्यक्ति की यह दूसरी शादी है और शादी के समय पत्नी अपने साथ अपनी बेटी को ले आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा। बेबस मां की एक ही मांग है कि इस दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए।
Advertisement Space