इस राज्य ने की अनोखी पहला, हेलमेट नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल


Aryan Academy AD

मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में शुक्रवार से एक अनोखी पहल की गई है। यदि आप बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर गए तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा।
इस अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश 29 सितंबर तक लागू रहेगा। इस तरह का एक वीडियों शुक्रवार की सुबह न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इसमें नजर आ रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी पंप की दीवार पर एक बैनर लगा रहा है। इस बैनर पर लिखा है कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

Advertisement Space

इस मुहिम से एक दिन पहले वीरवार को हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की गई है। याचिका में इस आदेश को चुनौती दी गई है और इसे अव्यवहारिक और नागरिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया है।
बता दें कि नए निर्देशों के अनुसार, भोपाल और इंदौर के सभी पेट्रोल और सीएनजी पंपों को बिना आईएसआई मार्क हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल न देने के आदेश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment