मोहाली से निहंगों की ड्रेस में लड़की का अपहरण कर ले जाने वाले हरियाणा से गिरफ्तार


Aryan Academy AD

मोहालीः फिल्म देखकर घर लौट रहे युवक-युवती का अपहरण करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने शाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 व 12 जुलाई की मध्यरात्रि की है। चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम निहंगों की ड्रेस में दिया था।
मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि चारों आरोपी बाईक पर आए थे। जैसे ही युवक-युवती फिल्म देखकर घर लौट रहे थे तो इन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और कार समेत अगवा कर ले गए। थोड़ी दूरी पर इन आरोपियों ने युवक को कार से उतार दिया और लड़की को अपने साथ ले गए थे।
घटना की जांच करते हुए पुलिस हरियाणा के कुरुक्षेत्र का शाहबाद थाना के गांव चनारथल पहुंची, यहीं गुरुद्वारा साहिब से कार बरामद हुई। पुलिस ने गांव के सरपंच, गुरुद्वारा साहिब कमेची और अन्य लोगों को साथ लेकर गाड़ी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए चार आरोपियों में एक पहचान शमशेर सिंह निवासी गाजीपुर, थाना कलानौर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है, दसूरा आरोपी सतनाम सिंह जिला लुधियाना के गांव रोणे कलां का रहने वाला है। तीसरे और आरोपी की पहचान निर्मल सिंह और चंद्रमोहन के रूप में हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment