
नई दिल्लीः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर भड़के हुए हैं। वजह है भारत का रूस से तेल आयात करना। पिछले दिनों अमरीका की बात नहीं मानने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी तथा साथ ही धमकी दी थी कि अगर भारत ने बात नहीं मानी तो और टैरिफ लगाया जाए।
इस संबंध में जब भारत ने खुद अमरीका द्वारा रूस से सामान खरीदे जाने की बात जगजाहिर की तो ट्रंप और भड़क उठे और आज बुधवार को 25 प्रतिशत एक्सट्रा टैरिफ यानी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी ।
ट्रंप द्वारा साइन किए गए आदेश के अनुसार यह टैरिफ 21 दिनों के भीतर प्रभाव में आ जाएगा यानी 27 अगस्त से भारत से अमरीका आयात होने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो जाएगा।
वे वस्तुएं जो इस तारीख से पहले रवाना हो चुकी होंगी उन पर और 17 सितम्बर 2025 से पहले अमरीका पहुंच जाएंग उन पर शुल्क से छूट होगी।
To be continue