जालंधर के 2 स्कूलों मिली बम से उडाने की धमकी


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब जालंधर के डीएवी स्कूल और रामामंडी स्थित एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बल, स्निफर डॉग तथा बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं

Advertisement Space

स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अभी तक पुलिस को किसी भी तरह का संदिग्ध सामान या बम जैसी वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया । स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।   पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरी ई-मेल कहां से भेजी गई है, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल और तकनीकी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर  के स्कूलों को कई बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment