War On Drug: नशे पर अंकुश लगाने में गांव निवासियों को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील


Aryan Academy AD

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने 5 गाँवों के निवासियों और ग्राम विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक की

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने आज कमिश्नरेट जालंधर के अंतर्गत आते 5 गांवों लखनपाल, जंडियाला मंझकी, धनी पिंड, समराय और सरहाली के ग्रामीणों सहित लगभग 30 ग्राम विकास समितियों के सदस्यों के साथ एक विशेष बातचीत का सेशन आयोजित किया। यह बैठक पंजाब सरकार के चल रहे राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान ” युद्ध नशे के विरुद्ध ” के तहत आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर, पुलिस कमिश्नर जालंधर ने ग्राम विकास समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से नशे के कारोबार को जमीनी स्तर से खत्म करने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने नशे की बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक सतर्कता और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

Advertisement Space

नशे की गतिविधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रयास तेज करेगी पुलिस
पुलिस विभाग के संकल्प को दोहराते हुए, उन्होंने आश्वासन दिया कि जालंधर पुलिस नशे की गतिविधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपने प्रयासों को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा में गश्त बढ़ाई जाएगी और समग्र सुरक्षा उपायों को और मज़बूत किया जाएगा। ज़ीरो- टॉलरेंस पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता की सराहना की और आश्वासन दिया कि विभाग नशा मुक्त समाज बनाने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

War On Drug: नशे पर अंकुश लगाने में गांव निवासियों को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Advertisement Space

Leave a Comment