
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 9 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। इससे आम लोगों को घने कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिलेगी। इसके साथ ही 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम की संभावना व्यक्त की है।
Advertisement Space
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों से समुद्र की ओर हवाएं चलने लगी हैं, जिससे कोहरे में कमी आएगी। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास पहुंच चुका है।
Advertisement Space