PM Modi ने ट्रंप से फोन पर 35 मिनट क्या की बात ?


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर करीब 35 मिनट बात की और कहा कि भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही कभी करेगा। इस विषय पर भारत में पूर्ण रूप से राजनीतिक एकमत है। भारत आतंकवाद को अब प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि युद्ध के रूप में ही देखता है। भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।


इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकार देते हुए कहा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किसी भी विषय में व्यापार से संबंधित कोई बातचीत नहीं हुई। प्रपधानमंत्री ने कहा कि भारत कभी भी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता और सीजफायर पाकिस्तान के कहने पर किया गया था। सैन्य कार्रवाई रोकने की बात भारत और पाकिस्तान के बीच दोनो सेनाओं के बीच स्थापित मौजूदा चैनलों के माध्यम से हुई थी।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment