
चंडीगढ़ः अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप अब नए फीचर्स पेश करने जा रहा है। व्हाट्सएप अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर छुपाकर यूजरनेम के जरिए चैट करने की सुविधा देगा। यह फीचर इंटाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही काम करेगा।
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है तथा जल्द ही इसे पब्लिक के लिए रोल आउट किया जा सकेगा।
इससे पहले मार्च महीने में व्हाट्सएप ने घोषणा की थी कि वह अपने मैसेंजर एप पर स्टेटस अपडेट के लिए इस्टाग्राम जैसा संगीत विकल्प लाएगा। पहले इंस्टाग्राम की तुलना में व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट करना बहुत आसान था। कस्टम म्यूजिक ऑप्शन के साथ स्टेटस अपडेट पर फोटो और वीडियो जीवंत और आकर्षक हो जाएंगे।
Advertisement Space