
जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के चलते पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अब, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (भारतीय मौसम विभाग) चंडीगढ़ यूनिट ने 25 जनवरी को एक नई भविष्यवाणी जारी की है, जिसमें 27 जनवरी मंगलवार को पंजाब के कई जिलों के लिए आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि प्रभावित जिलों में तेज़ हवाएं चलेंगी।
अनुमान के अनुसार 27 जनवरी को पठानकोट, गुरसदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर तेज आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
Advertisement Space