अकाउंट में होंगे 22,895 कनाडाई डॉलर, तभी मिलेगा स्टडी परमिट


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः कनाडा में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है। स्टूडेंट्स को पहले साल की फीस और यात्रा के खर्च से ज्यादा पैसा होने का सबूत देना पड़ता है। पहले अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स को 20,635 डॉलर होने का सबूत देना पड़ता था, जो फॉल इनटेक से 22,895 डॉलर हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में रहने-काने का खर्च काफी अधिक है। इस वजह से सरकार नहीं चाहती कि कोई भी ऐसा स्टूडेंट यहां फढ़ने आता है तो उसके पास ट्यूशन फीस भरने और फ्लाइट का टिकट कटाने का तो पैसा होता है लेकिन उसके पास रहने के लिए खर्च नहीं होता। यही कारण है कि कनाडा सरकार सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को स्टडी परमिट देती है, जिनके पास सेविंग्स हो। नए नियम 1 सितंबर या उसके बाद स्टडी परमिट के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों पर लागूं होंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट के साथ आने वाले हर एक शख्स के लिए उसे करीब 6000 डॉलर अतिरिक्त दिखाने होंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment