पंजाब पुलिस में 3,298 पर निकली भर्ती,10 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में कुल 3,298 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। पंजाब पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उम्मीदवार किसी समस्या या सुझाव के लिए इस नंबर 02261306246 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement Space

 3298 पदों में से 2,522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभाग जल्द ही भर्ती से जुड़ा आधिकारिक लिंक और सभी नियम व शर्तें अपडेट करेगा। पंजाब पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। उम्मीदवार इसे स्कैन करके सीधे आधिकारिक भर्ती लिंक पर पहुंच सकते हैं ।

Advertisement Space

Leave a Comment