
खन्नाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर मैकडॉनल्ड्स के पास सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज बस ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी लेकिन जब वह खन्ना में मैकडॉनल्ड्स के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। बस में बैठी ज्यादातर सवारियों में छात्र शामिल थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Advertisement Space