
लुधियाना: लुधियाना में नेशनल हाईवे पर आज सुबह पंजाब रोडवेज की बस पलट गई। उस वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला ।इस हादसे में 2 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें और खरोंचें आईं हैं।
Advertisement Space
मौके पर मौजूद बस स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलते समय बस का पट्टा (रॉड बेल्ट) टूट गया, जिससे बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जैसे ही बस मुख्य हाईवे से समराला शहर में दाखिल हो रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घायल दोनों यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Advertisement Space