पंजाब के सभी शिक्षण संस्थान 7 तक बंद


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी शिक्षण संस्थानों को 7 सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते लिखा कि “माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे।” उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षा सलाह का पालन करने और प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। इससे पहले, सरकार ने 3 सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं।

Advertisement Space

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और नालों में उफान के कारण पंजाब में बाढ़ आ गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर बना दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment