
चंडीगढ़:गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच पंजाब सरकार ने अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर देने का फैसला किया है। जिसकी बुकिंग शादी से 4 दिन पहले ही करवानी होगी। ये सिलेंडर तभी मिलेंगे जब वेरिफिकेशन होगी।
Advertisement Space
जब तक गैस किल्लत चल रही है तब तक रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल को रोजाना एलपीजी का कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना जरूरी होगा।
Advertisement Space