
पंजाब: स्टडी वीजा पर कनाडा गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विधानसभा हलका महिल कलां के अंतर्गत आते गांव गुरम के वाले राजप्रीत सिंह (24) के रूप में हुई है।
युवक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 18 लाख रुपए का कर्ज लेकर अप्रैल 2024 में राजप्रीत सिंह को स्टडी वीजा पर कैनेडा के ब्राम्पटन में पढ़ाई कर रहा था । वहां रह रहे उनके रिश्तेदार ने बेटे की मौत की जानकारी दी है।
Advertisement Space
फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
Advertisement Space