
चंडीगढ़ः घने कोहरे के कारण पंजाबी एक्ट्रेस राज धालीवाल शूटिंग से लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। इस घटना की जानकारी खुद राज धालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है।
उन्होंने बताया कि कोहरे इतनी ज्यादा थी कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान उनकी कार की एक बस से टक्कर हो गई।
Advertisement Space
हालांकि, हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गए। इंस्टाग्राम पोस्ट में राज धालीवाल ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो घनी धुंध में बाहर निकलने से बचें, खासकर रात के समय यात्रा न करें।
Advertisement Space