
खन्ना : पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी ने बताया कि उनको खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताने वाले शख्स ने धमकी देते कहा कि उनका बेटा जो संगीत और गायन से जुड़ा है, उसे यह काम तुरंत बंद कर देना चाहिए।
Advertisement Space
वरना उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस धमकी से घबराकर अमर नूरी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फोन करने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार का लिया जाएगा।
Advertisement Space