
पंजाबः आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद आज अपनी सांसद निधि से राज्य के लिए 3.25 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
अपने संदेश में राघव चड्ढा ने बाढ़ में 30 लोगों की जान जाने पर ईश्वर से प्रार्थना कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत कार्यों में लगे भारतीय सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ, पंजाब पुलिस, अधिकारियों, डॉक्टरों, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज और युवाओं का भी विशेष धन्यवाद किया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ-साथ विक्रमजीत सिंह साहनी और सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल भी बाढ़ प्रभावित इलाकों राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
सासंद सीचेवाल सुल्तानपुर लोधी में जमीनी स्तर पर मौजूद रहकर बाढ़ग्रस्त गांवों में फंसे लोगों की मदद करने में लगे है। एक वीडियो संदेश में सासंद राघव चड्डा ने ज़ोर देकर कहा कि.ये धनराशि मेरी नहीं, बल्कि पंजाब और पंजाबियों की है। हर एक रुपया पंजाब की सेवा और पुनर्निर्माण में जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मामले को संसद में उठाएंगे और केंद्र सरकार से अधिकतम सहयोग की अपील करेंगे।