
नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के बरनाला में पंजाब कांग्रेस लीडरशिप को संबोंधित करते हुए एक कड़ा मैसेज दिया, जिसमें उनसे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अंदरूनी कलह खत्म करने और एक टीम के तौर पर काम करने की अपील की।
उन्होंने कहा, काम टीम वर्क से होता है। एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है। हमारे पास पूरी टीम बैठी है और मैं आपको मैसेज देना चाहता हूँ सबको, खरगे जी की साइड से, मेरी साइड से, भईया, टीम प्लेयर बनो, नहीं तो हम तुम्हें रिजर्व में बैठा देंगे। चाहे आप कितने भी बड़े हो। मैं बता रहा हूँ, चाहे आप कितने भी बड़े हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आप टीम प्लेयर बनो और नहीं बने तो फिर खरगे जी और मैं आपको ठीक कर देंगे और ये जो सारे सीनियर नेता बैठे हैं, मैं इनको बताना चाहता हूँ कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। ये जो हैं, ये हमारी सच्ची शक्ति है और जो भी होगा पंजाब में, इनकी रेस्पेक्ट करके होगा, इनको लेकर होगा, इनको शामिल करके होगा।