राजस्थानः भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भड़की आग,7 मजदूर जिंदा जले


Aryan Academy AD

राजस्थान: राजस्थान के भिवाड़ी में खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 2 मजदूरों के अब भी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

हादसा सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग ने अंदर काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement Space

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया किप्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। आग की भयावहता को देखते हुए खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली कराया गया। अब तक 7 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment