
चंडीगढ़: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी का चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी करण डिफाल्टर को हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और उसकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह एनकाउंटर एयरपोर्ट रोड पर हुआ।
Advertisement Space
पुलिस ने बताया कि करण डिफाल्टर वही आरोपी है, जिसने कुछ समय पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में भी वह लंबे समय से वांछित था। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था।वह राणा बलाचौरिया की हत्या का मुख्य शूटर है।
Advertisement Space