रंधावा का परिवार पूर्व मंत्री लाल सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा


Aryan Academy AD

पंजाब में वेयरहाउस के डीएम(डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी केस में उनका परिवार सामने आया है और आप सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर खुदकुशी के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
गगनजीत सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदरजीत कौर ने पूर्व मंत्री भुल्लर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि जब तक संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने जान का खतरा बताते हुए उन्होंने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा की मांग की है।
उपिंदरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति गगनजीत सिंह रंधावा को पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने धमकी दी थी, और कहा था, “गैंगस्टर मेरे कंट्रोल में हैं। तुम्हारे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तुम मेरे नियम नहीं मान सकते, तो तुम्हें जीने का कोई हक नहीं है; ज़हर खा लो।” इन धमकियों के बाद, रंधावा ने कथित तौर पर शनिवार, 21 मार्च की सुबह ज़हर खा लिया और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement Space

यह खतरनाक कदम उठाने से पहले, उन्होंने कथित तौर पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक नोट छोड़ा जिसमें भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर लगातार परेशान करने, डराने-धमकाने और दबाव डालने का आरोप लगाया। वीडियो और नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

Advertisement Space

Leave a Comment